अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के विषय मे

img

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के विषय में


भाषा भारती परिषद द्वारा आयोजित ‘भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO)’ कक्षा-1 से कक्षा-10 तक के छात्रों का हिंदी भाषा में उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन करने लिए परिषद द्वारा आयोजित एक शैक्षणिक प्रतियोगिता परीक्षा है। हिंदी ओलंपियाड के आयोजन से छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति गहन रुचि जाग्रत होगी साथ ही उन्हें वस्तुनिष्ठ, मूल्यपरक और मानक हिंदी भाषा का आवश्यक ज्ञान भी प्राप्त होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निर्धारित हिंदी ओलंपियाड छात्रों में समस्या-समाधान कौशल, आलोचनात्मक सोच और संज्ञानात्मक कौशल के विकास को निखारता है।

यह अनुभाग भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) के संबंध में आपके सभी प्रश्नों के उत्तर प्रदान करता है। जिसमें परीक्षा तिथि, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, पुरस्कार सम्मान और सबसे महत्त्वपूर्ण प्रतियोगिता में भागीदारी शामिल है। हमारा उद्देश्य छात्रों के हिंदी भाषा शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाना है, जिससे वे प्रतिस्पर्धी माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु तैयार होंगे।

Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Exam 2026-27 Overview:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) प्रतियोगिता परीक्षा के बारे में महत्त्वपूर्ण विवरण जाने :


विषय विवरण
परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था भाषा भारती परिषद, नई दिल्ली
योग्यता भाषा भारती परिषद द्वारा पंजीकृत विद्यालय में नामांकित कक्षा-1 से कक्षा-10 तक के छात्र अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा के लिए पात्र हैं।
आवेदन प्रक्रिया संबंधित विद्यालय प्राधिकारियों के माध्यम से
परीक्षा का आयोजन कक्षा-1 व कक्षा-2 के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा एक ही स्तर पर आयोजित की जाएगी।

कक्षा-3 से कक्षा-10 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दो स्तर पर किया जाएगा। प्रथम स्तर की परीक्षा का आयोजन विद्यालय में ही किया जाएगा।

द्वितीय स्तर की परीक्षा का आयोजन ‘भाषा भारती परिषद’ एवं विद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर ही किया जाएगा, जिसकी सूचना परीक्षा के लिए नामांकित विद्यार्थी एवं विद्यालय/हिंदी ओलंपियाड संयोजकों को दी जाएगी।
परीक्षा तिथियाँ
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 1: 22, 31 अगस्त, 2026
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 2: 16, 30 सितंबर, 2026
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 3: 14, 31 अक्टूबर, 2026
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 4: 23, 30 नवंबर, 2026
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 5: 9, 18 दिसंबर, 2026
  • प्रथम स्तर परीक्षा तिथि 6: 22 जनवरी, 2027
  • द्वितीय स्तर - जनवरी या फरवरी 2027
परीक्षा मोड ऑफलाइन
पंजीकरण शुल्क 150
उद्देश्य विद्यार्थियों के हिंदी भाषा संबंधी शैक्षणिक क्षितिज को व्यापक बनाना।

विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गहन रुचि जाग्रत करना और उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन कर शुद्ध वर्तनी एवं भाषा संबंधी ज्ञान में वृद्धि करना।
भाषा हिंदी
परीक्षा समयावधि 1 घंटा

Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Question Paper Pattern and Syllabus:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) प्रश्न-पत्र प्रारूप और पाठ्यक्रम:


भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा है, जो छात्रों को हिंदी भाषा में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। प्रश्न-पत्र में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं। विद्यार्थी उत्तर के सही विकल्प का चयन कर अपनी ओ.एम.आर. उत्तर पत्रिका में गोला भरकर उत्तर देंगे। प्रश्न-पत्र में सभी प्रश्न भाषा भारती परिषद द्वारा जारी किए गए पाठ्यक्रम के अनुरूप ही होंगे। पाठ्यक्रम में कक्षानुसार विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के लिए यहाँ देखें।

विशेष-
कक्षा-1 व 2 के विद्यार्थी अपने प्रश्न-पत्र में ही गोला (⬤) भरकर एवं लिखकर उत्तर देंगे।
कक्षा-3 से 10 तक के विद्यार्थी अपनी ओ. एम. आर उत्तर पत्रिका में गोला (⬤) भरकर उत्तर देंगे।

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) प्रश्न-पत्र प्रारूप
कक्षा कुल प्रश्न निर्धारित अंक कुल अंक
कक्षा-1 व 2 25 4 100
कक्षा-3 व 4 40 2.5 100
कक्षा-5 से 10 50 2 100

महत्त्वपूर्ण जानकारी- प्रश्न के उत्तर का गोला सही प्रकार से भरने पर ही अंक प्राप्त होंगे।

सही प्रकार    ⬤ गलत प्रकार    ◎   ◕   ◐

किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंक (-0.25) काटा जाएगा।

Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Eligibility Criteria:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) पात्रता मापदंड:


भाषा भारती परिषद द्वारा पंजीकृत विद्यालय में नामांकित कक्षा-1 से कक्षा-10 तक के छात्र भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता (IHO) परीक्षा के लिए पात्र हैं। कक्षा विशेष के छात्र केवल उसी कक्षा के ओलंपियाड में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य कोई पात्रता मानदंड नहीं हैं।

Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Exam Dates:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) परीक्षा तिथियाँ:


भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम स्तर की तिथियाँ जारी हो गईं हैं। जिसका विवरण निम्नलिखित प्रकार से है-

22, 31 अगस्त माह, 2026 16, 30 सितंबर माह, 2026 14, 31 अक्टूबर माह, 2026
23, 30 नवंबर माह, 2026 9, 18 दिसंबर माह, 2026 22 जनवरी माह, 2027

Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Awards and Recognition:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) पुरस्कार एवं सम्मान:


  • भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र किए जाएँगे, जिसके लिए प्रतिभागी के 25% अंक होना अनिवार्य है।
  • विद्यालय स्तर पर कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
  • क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र, पदक एवं आकर्षक उपहार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र- पूर्व, पश्चिम, उत्तर, उत्तर पूर्वी, दक्षिण, भारत से बाहर
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र, ट्रॉफ़ी एवं नकद पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

img

Benefits of Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO) Exam:

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) परीक्षा के लाभ:


  • विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का आकलन, शुद्ध वर्तनी एवं भाषा संबंधी ज्ञान में वृद्धि होगी।
  • विद्यार्थियों को वस्तुनिष्ठ, मूल्यधर्मी और मानक हिंदी सीखने के साथ-साथ हिंदी भाषा में विद्यार्थियों की अभिरुचि का मूल्यांकन होगा।
  • विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं का सामना करने के लिए तैयार होंगे।
  • विद्यार्थियों को स्थानीय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को परखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • विद्यार्थियों को आसान भाषा से हिंदी व्याकरण संबंधी ज्ञान कराना।
  • हिंदी ओलंपियाड के द्वारा विद्यार्थियों को अपनी समझ, ज्ञान के स्तर और तर्कशक्ति का पता चलेगा।

How to Prepare for the Bhasha Bharati International Hindi Olympiad (IHO)?

भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) की तैयारी कैसे करें?


  • भाषा भारती अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (IHO) एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षा है, जो छात्रों को हिंदी भाषा में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। इस परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को लगनशील होकर तैयारी करनी चाहिए।
  • परीक्षा प्रारूप को समझने और समस्या-समाधान कौशल में सुधार करने के लिए अभ्यास प्रश्न-पत्रों को हल करने का अभ्यास करें।
  • परीक्षा में शामिल किए जाने वाले विषयों को समझने के लिए परीक्षा स्वरूप और पाठ्यक्रम से स्वयं को परिचित करें।
  • नियमित अभ्यास और अध्ययन के माध्यम से हिंदी व्याकरण के बुनियादी सिद्धांतों की अपनी समझ को बढ़ाएँ।
  • परीक्षा स्वरूप और पूछे गए प्रश्नों के प्रकार को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करें।